{"_id":"5cc46547bdec22071f56ab2f","slug":"91556374855-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसक्रिम विक्रेता पर चाकू से हमला कर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईस्क्रीम विक्रेता पर चाकू से हमला कर की लूटपाट
विज्ञापन
पलवल। आईस्क्रीम विक्रेता से नकाबपोश बाइक सवार चाकू से हमला कर मोबाइल फोन और हजारों रुपये की नकदी को लूट ले गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी निवासी दिनेश ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह मूलरूप से राजस्थान के जिला भिलवारा के गांव फुकई का रहने वाला है। वह पलवल में किराए के मकान में रहता है। उसने बताया कि वह कार में आईस्क्रीम बेचने का काम करता है। गत 26 अप्रैल की रात करीब दस बजे वह हुड्डा चौक से आईस्क्रीम बेच कर घर वापिस आ रहा था। जैसे वह कमेठी चौक के समीप पहुंचा तो पीछे से बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए और पीड़ित का रास्ता रोककर उस पर चाकू से हमला कर मोबाइल फोन, कार की चाबी और 8 हजार रुपये की नकदी को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।