{"_id":"5c9514c0bdec2213e43a4cf4","slug":"91553274048-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा व्यापारी से हथियार दिखाकर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्गा व्यापारी से हथियार दिखाकर लूट
विज्ञापन
होडल। क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों ने एक मुर्गा व्यापारी से बंदूक दिखाकर नकदी और फोन लूट लिया। पुलिस न मामला दर्ज कर लिया है। जबलपुर निवासी आसिफ ने शिकायत में कहा कि वह मुर्गा व्यापारी है और 20 मार्च को वह गाड़ी में पानीपत से मुर्गा भरकर जबलपुर के लिए जा रहा था जैसे ही वह होडल स्थित गांव बंचारी के पास पहुंचा तो वह कुछ देर रुका। इसी दौरान एक कार में आए 3-4 युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। व्यापारी ने जब मारपीट का विरोध किया उन्होंने उसकी कनपटी पर बंदूक रख दी। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी से फोन और 11 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए और जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी दे गए। इस बारे में मुंडकटी पुलिस चौकी इंचार्ज शेर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।