{"_id":"5c5f0903bdec2226154d136a","slug":"91549732099-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक से गनपॉइंट पर बाइक सवार चार युवक एक मोबाइल फोन को लूटकर मौके से फरार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक युवक से गनपॉइंट पर बाइक सवार चार युवक एक मोबाइल फोन को लूटकर मौके से फरार।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार के बल पर युवक से मोबाइल फोन लूटा
पलवल। रेलवे स्टेशन पर अपने मामा के लड़के को छोड़कर घर वापस लौट रहे एक युवक से हथियार के बल पर बाइक सवार चार युवक एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अजीत कुमार के अनुसार शेखपुरा मौहल्ला निवासी अनुराग ने पुलिस को बताया कि गत 7 फरवरी को वह मामा के लड़के को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फोन पर बात करते हुए पैदल घर वापस आ रहा था। तभी बाइक सवार चार युवक आए, जिनमें से तीन युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और आते ही हथियार दिखाकर उससे मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। ब्यूूरो
-----------
किशोरी को डीजे की गाड़ी ने कुचला, मौके पर ही मौत
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव घोड़ी में 14 वर्षीय कक्षा 8वीं की एक छात्रा को डीजे साउंड की गाड़ी ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतक छात्रा के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार गांव घोड़ी निवासी दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन काजल जो कि कक्षा 8वीं की छात्रा थी। वह पड़ोस में आयोजित एक समारोह को देख रही थी। तभी उसे डीजे साउंड की गाड़ी ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो