फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   16 वर्षीय नाबलिग लड़की रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता

16 वर्षीय नाबलिग लड़की रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता

Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
16 वर्षीय नाबलिग लड़की रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता
संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लापता
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत से 16 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नरेंद्र के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी गत 14 नवंबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाशने के बाद कोई सुराग नहीं लग सका है। ब्यूरो

नौ महीने से फरार चल रहा दुष्कर्म आरोपी जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। महिला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के मामले में नौ महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने भी भगौड़ा करार दिया हुआ था।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि गत 24 फरवरी वर्ष 2018 को एक किशोरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गत सात फरवरी को वह घर से दुकान पर कुछ सामान लेकर आ रही थी उसी दौरान रास्ते में गांव जलालपुर खालसा निवासी सलीम ने पकड़ लिया। वह जबरन उसे खेत में ले गया। जहां पर सलीम ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने घर आकर आपबीती परिजनों को बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई। आरोपी के खिलाफ मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोपी को कोर्ट ने भगौड़ा भी घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सलीम आगरा चौक के समीप मौजूद है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर दबिश दी और आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed