{"_id":"5bce03a9bdec226970456f96","slug":"91540228009-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर चोट मारकर की एक की हत्या, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर चोट मारकर की एक की हत्या, मामला दर्ज
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर पर चोट मारकर हत्या करने का आरोप, मामला दर्ज
होडल। मुंडकटी चौकी के अंतर्गत गांव मर्रोली में फिरनी के रास्ते पर रविवार रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव पर गहरी चोटों के निशान थे। मृतक के पुत्र गांव के ही एक युवक पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुत्र के बताया कि उसके पिता और आरोपी युवक का शाम को ही झगड़ा हुआ था। जिसने देर रात उसके पिता की हत्या कर दी।
पुलिस ने मृतक के पुत्र धर्मेंद्र की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी शेरसिंह के अनुसार गांव मर्रोली निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पिता मलखान सिंह 20 अक्तूबर को कोसीकलां में भरत मिलाप का मेला देखने के लिए गए थे। मेले में उनकी गांव निवासी रवि से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे उसके पिता खाना खाकर घर से निकले थे। सोमवार सुबह साढे़ चार बजे गांव के सरपंच अशोक ने मलखान के शव को फिरनी के समीप पड़ा हुआ देखा। उसने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मृतक के पुत्र ने गांव निवासी रवि पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उसने शिकायत में मृतक के शव को जलाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने धर्मेंद्र की शिकायत पर रवि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दो टीमों का गठन पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।