{"_id":"5bce03a2bdec22695f5f2ae2","slug":"91540228002-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने पिता-पुत्र से सोने के आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने पिता-पुत्र से सोने के आभूषण लूटे
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों ने पिता-पुत्र से सोने के आभूषण लूटे
पलवल। लगन-सगाई समारोह में शामिल होने आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र से अज्ञात दो युवक सोने की चेन व अंगूठी को लूटकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुधीर ने बताया कि फरीदाबाद की जवाहर कालोनी निवासी मुकेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 21 अक्तूबर को वह और उसके पिता सुरेश चंद बाइक से एक रिश्तेदार की सगाई में शामिल होने जा रहे थे। सगाई समारोह का आयोजन एनएच-19 स्थित प्रकाश ढाबे पर चल रहा था। जब पीड़ित धर्मा ढाबे पर पहुंचे तो बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद वह उनकी सोने की चेन और सोने की अंगूठी को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।