{"_id":"5c62d07dbdec221309520d6b","slug":"81549979773-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर को निकले युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर को निकले युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
सैर को निकले युवक की गोली मारकर हत्या
- श्मशान घाट के पड़ा पड़ा मिला शव, पुलिस ने किया हत्या का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। गांव मानपुर में मंगलवार की तड़के सैर को निकले एक युवक की अज्ञातों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक का शव श्मशान घाट के निकट फेंक दिया। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मानपुर के श्मशान घाट के निकट एक शव पड़ा होने की सूचना जैसे ही गांव वालों को मिली तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसके बाद शव की पहचान मानपुर गांव के नेपाल के रूप में हुई। नेपाल के परिजनों का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें लगा नेपाल की सांस चल रही है। इसके बाद वह बिना पुलिस को सूचना दिए नेपाल को पलवल के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने बहीन थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ सरकारी अस्पताल पलवल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया मृतक के भाई बृजमोहन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करायी है। परिजनों ने बताया कि नेपाल एक निजी शिक्षा संस्थान में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी करता था। वह पिछले तीन-चार दिनों से असहज स्थिति में था और बहकी बहकी बातें बोलते हुए कहता था कि उसका विडियो बनाया गया है। परिवारजनों ने कई बार पूछा भी परन्तु स्पष्ट नहीं हो पाया। भाई बृजमोहन के मुताबिक मंगलवार की सुबह नेपाल अपनी पत्नी से यह कहकर घर से गया था की वह सैर को जा रहा है थोड़ी देर में आ जायेगा। जब काफी देर बाद तक नेपाल नहीं आया। फोन मिलाने पर नंबर नहीं लगा। बृजमोहन ने इसे गंभीरता से लेते हुए उसकी खोज शुरू कर दी। इसी दौरान श्मशान घाट के निकट एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा कि अज्ञातों ने सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
हथीन के डीएसपी सुरेश कुमार ने मृतक के भाई से मामले की जानकारी ली है। वहीं जांच अधिकारी बहीन थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है शमशान के आस पास के खेतों में सिंचाई के लिए नलकूप चले पाए गए। किसी ने भी किसी को भागते हुए नहीं देखा। और ना ही किसी ने गोली की आवाज सुनी।
पिता की भी हुई थी हत्या
परिजनों का कहना है कि उसके पिता गांव के सरपंच रहे थे। बिना किसी रंजिश के भी अज्ञातों ने उनकी हत्या कर दी थी। हत्या करने वालों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।