{"_id":"5b59d1b84f1c1b48748b71b0","slug":"81532613048-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार ढहने से एक की मौत, एक घायल
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरूद तोड़ने गईं छात्राओं पर गिरी दिवार, एक की मौत
-घायल बच्ची को पलवल रेफर किया
-क्लास छोड़ चली गईं थी मंदिर में
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। समीपवर्ती गांव कोंडल में बृहस्पतिवार को एक दीवार गिरने से 14 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। घायल किशोरी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पलवल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल अभिभावकों ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
जानकारी के अनुसार आठवीं क्लास की छात्रा प्रिया और मोनिका स्कूल से मंदिर की तरफ गईं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बच्चियां मंदिर में लगे पेड़ से अमरूद तोड़ने लगी। इसी दौरान पेड़ के पास स्थित एक दीवार ढह गई। हादसे में प्रिया की मौत हो गई तथा मोनिका घायल हो गई। मोनिका को अभिभावक हथीन अस्पताल लेकर आए। हथीन यहां इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मोनिका के साथ आए अभिभावकों ने रोष जताया। इसके बाद मोनिका को पलवल रेफर कर दिया गया। प्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाम को पलवल के राजकीय अस्पताल लाया गया।
इस मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा के प्रधान गजराज आर्य ने कहा कि अस्पताल में ड्रेसिंग तक की व्यवस्था नहीं पाई गई। इससे अभिभावकों में रोष व्याप्त हो गया। घायल को एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने इस मामले में उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद गांव कोंडल में शोक का माहौल हो गया है। जिला परिषद के सदस्य महीपाल बंधु का कहना है कि हादसा अध्यापकों की लापरवाही का परिणाम है। दोनों बच्चियों को अभिभावकों ने स्कूल में भेजा था। स्कूल टाइम में बच्चियाँ किसकी आज्ञा से अमरूद खाने बाहर चलीं गईं।