फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   660 litre car bump spread kerosene

कार की टक्कर से 660 लीटर केरोसिन फैला

Mon, 18 Jan 2016 06:19 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
डिपोधारक की दुकान के सामने केरोसिन से भरे ड्रामों में एक कार ने शुक्रवार को टक्कर मार दी। टक्कर से 660 लीटर मिट्टी तेल बिखर गया। साथ ही दुकान का दरवाजा भी टूट गया। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित सुरेंद्र रोहिल्ला निवासी वार्ड-7 ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे की मुख्य सड़क पर सरकारी राशन डिपो की दुकान चलाता है। 14 जनवरी को उसकी दुकान पर 880 लीटर मिट्टी तेल वितरण करने के लिए आया था। 16 जनवरी को सुबह 5 बजे लापरवाही से वैगन आर कार चलाते हुए अज्ञात चालक ने ड्रामों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे करीब 660 लीटर मिट्टी का तेल फैल गया। पीड़ित का कहना है की इस हादसे से उसकी दुकान का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक अपनी कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर पीड़ित के ब्यान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed