{"_id":"5c3a8f6cbdec22737361a8a9","slug":"61547341676-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसनपुर में एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुस्साहस : बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
हसनपुर में वारदात, 32.90 लाख रुपये थे एटीएम में, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर। कस्बे में चोरों का दुस्साहस सामने आया जब पुलिस थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर लिखी मोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। वारदात का पता शनिवार सुबह लगा। मशीन में 32 लाख, 90 हजार, 700 रुपये की नकदी थी। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पहले तो बदमाशों ने एटीएम सेंटर के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया फिर वहां लगे एटीएम को उखाड़ ले गए। वारदात रात करीब दो बजकर बीस मिनट की है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पुलिस को सेंटर के बाहर लगे सीसीटीवी में पिकअप के साथ चार नकाबपोश बदमाश नजर आए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये ही बदमाशों की गाड़ी है।
पुलिस के मुताबिक इस एटीएम पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी। इसकी सूचना मिलते ही सीआईए पलवल के इंचार्ज निरीक्षक सुरेश भड़ाना, सीआईए होडल, थाना हसनपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक मैनेजर जागेश कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस वारदात से पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है तथा जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस टीमों ने जांच शुरू कर दी है तथा प्रयास है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - विवेक चौधरी, डीएसपी