फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   500 including 42 in the assassination attempt case against nominated registered

हत्या के प्रयास में 42 नामजद सहित 500 के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 20 Jan 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 20 Jan 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन

कैंप थाना पुलिस ने पुलिस अधिकरियों पर जानलेवा हमला करने वे सड़क जाम कर सावर्जनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 42 नामजद सहित 500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में 42 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को किठवाड़ी रेलवे ऊपरगामी पुल पर मांस से भरे ट्रक को पकडने व बीफ का शक होने पर लोगों ने जाम लगा दिया था। इस दौरान पथराव कर कई वाहनों में भारी तोड़-फोड़ भी की गई थी। पुलिस ने जब लोगों को समझा-कर जाम खुलवाना चाहा तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दो डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को गंभीर चोटें पहुंचाई थी।
विज्ञापन


 मामला शांत होने के बाद पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया था। छानबीन के बाद 42 आरोपियों की पहचान कर कैंप थाना पुलिस ने सोनू, विरेंद्र हंस, मानसिंह, ललित, वसीम, सादाब, कल्लन, पुष्पेंद्र, अमित, मुकेश, प्रदीप, राहुल, अर्जुन, सन्नी, सतवीर, राजेश, प्रशांत चौधरी, पवन, विशाल, डालचंद उर्फ डोली, संदीप, मनोज कुमार, नितिन, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, महेशचंद, जीत, केसरी, मिन्टू, पवन संजीव, जीत, नरेश, सुल्तान सिंह, यशवीर, विनोद कुमार, बंटी, सतीश, रमेश, गौरव, शिवा व ऋृषि कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय मनीष सहगल ने बताया कि ट्रक में बरामद मांस व हड्डियों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। बबाल करने व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed