फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ट्रॉला की टक्कर से केएमपी पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों की मौत

ट्रॉला की टक्कर से केएमपी पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों की मौत

Mon, 04 Mar 2019 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉला की टक्कर से केएमपी पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों की मौत
ट्रॉला की टक्कर से केएमपी पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों की मौत
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर स्थित केएमपी टोल प्लाजा के समीप पंचर हुई गाड़ी का टायर बदलते समय दो लोगों को तेज रफ्तार से आए ट्राला ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक ट्रॉले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि जिला रेवाड़ी के गांव माहेश्वरी निवासी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 31 वर्षीय पुत्र सतीश शादियों में बैंड -बाजा बजाने का काम करता था। गत 3 मार्च को सतीश अपने 40 वर्षीय साथी अंटू निवासी मोहेंद्रा (एमपी) के साथ पिकअप गाड़ी से फरीदाबाद जिले के गांव अटाली में आयोजित एक शादी समारोह में बाजा बजाने जा रहे थे। जैसे ही वह पलवल के गांव महेशपुर स्थित केएमपी टोल के समीप पहुंचे तो उनकी गाड़ी में पंचर हो गया। उस समय करीब रात 9 बजे थे। इसके बाद गाड़ी को साइड में खड़ा कर सतीश और अंटू टायर को बदलने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए ट्राला ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सतीश व अंटू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर ट्रॉला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed