फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में बैंक से 10 लाख की नकदी से भरा थैला गायब

संदिग्ध परिस्थितियों में बैंक से 10 लाख की नकदी से भरा थैला गायब

Mon, 29 Apr 2019 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में बैंक से 10 लाख की नकदी से भरा थैला गायब
संदिग्ध परिस्थितियों में बैंक से 10 लाख की नकदी से भरा थैला गायब
विज्ञापन


हथीन । गहलब रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दस लाख रुपये जमा कराने आए एक व्यक्ति का नोटों से भरा थैला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। व्यक्ति पेट्रोल पंप मालिक है, वह पेट्रोल पंप से नकदी इकट्ठी कर जमा करने के लिए बैंक में आया था। इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।

घटना की जानकारी पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहम्मद इलियास खान और शहर चौकी इंचार्ज जसवंत बैंक में पहुंच गए। पीड़ित लाला त्रिलोक चंद ने बताया कि उनका उटावड़ में पेट्रोल पंप है। वहीं से सोमवार को वह दस लाख रुपये की नकदी इकट्टी कर गहलब रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जमा कराने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक के अंदर कस्टूमर काउंटर के पीछे नोट गिनने की मशीन के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति पहले से ही वहां नोट गिन रहा है। इस पर उन्होंने अपना नोटों से भरा थैला वहीं रख दिया। पलक झपकते ही नोटों से भरा थैला वहां से गायब हो गया । तुरंत ही उन्होंने बैंक में भागदौड़ कर थैला तलाशने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। एवीटी स्टाफ के इंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज चैक कराईं तो फुटेज में एक बच्चे का हाथ उक्त थैला को उठाते हुए ही दिखाई दे रहा है। और फुटेज देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि कोई 10-12 साल की लड़की है जो नोटों से भरे थैला को ले गई है। पुलिस बैंक के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चैक करने में लगी हुई है । समाचार भेजे जाने तक जांच चल रही थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed