{"_id":"5b66f7314f1c1bde6d8b65dc","slug":"201533474609-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले लाठी डंडो से पीटकर घायल किए गए युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले लाठी डंडो से पीटकर घायल किए गए युवक की मौत
Updated Sun, 05 Aug 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिन पहले लाठी डंडो से पीटकर घायल किए गए युवक की मौत
-छह नामजद सहित आठ-10 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में एक युवक को तीन दिन पहले लाठी डंडो से पीटकर घायल किए गए युवक की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया।
शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि खैलकलां मौहल्ला निवासी शिवराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके 25 वर्षीय पुत्र नरेश को तीन अगस्त को उसके दोस्त पुष्पेंद्र ,विकास ,धीरज पुत्र महेंद्र ,विक्की , तन्नू , धीरज पुत्र दानी उसके घर के आगे से एक कार में बैठाकर कंजरपुर रोड स्थित बने पानी के टैंक के समीप सुनसान जगह पर ले गए। रिपोर्ट के अनुसार वहां उक्त लोगों ने अपने अन्य आठ साथियों के साथ मिलकर लाठी व डंडों से नरेश के साथ मारपीट की और उसे घर के बाहर डालकर चले गए। घरवालों को पता चला तो उन्होंने नरेश को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बाद में नरेश को छुट्टी दे दी, लेकिन रविवार को सुबह अचानक नरेश की तबियत फिर से खराब हो गई। फिर से नरेश को अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया तथा छह नामजद सहित आठ-10 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।