फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दुकान से चोर हजारों का सामान लेकर चंपत

दुकान से चोर हजारों का सामान लेकर चंपत

Sun, 17 Feb 2019 06:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
दुकान से चोर हजारों का सामान लेकर चंपत
दुकान से चोर हजारों का सामान लेकर चंपत
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मामचंद के अनुसार पलवल के गांव भमरोला निवासी आजाद सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि पुराने कोर्ट के समीप उसकी गौतम सेवा केंद्र के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह शाम को दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है और अंदर से तीन आधार कार्ड मशीन, एक लैपटॉप, एक कैमरा व 1500 रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घर में घुसकर परिवार पर लाठी व डंडो से किया हमला
पलवल। कार व बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडा व लोहे की रोड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत चार नामजद व पांच-छह अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पलवल के शमशाबाद निवासी बाबू सिंह ने परिवार के साथ घर था। उसी दौरान राजीव नगर निवासी सुरेंद्र, टोनी, हरेंद्री, मोहित व उनके पांच-छह अन्य साथी कार व बाइकों पर सवार होकर आए और आते ही पीड़ित के घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडा व लोहे की रोड से हमला कर दिया। पीड़ित व उसके परिवार के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर एकत्रित हो गए जिन्हें देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed