फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जमीन का कब्जा छुड़ाने का प्रयास करने पर की मारपीट, गोली चलाई

जमीन का कब्जा छुड़ाने का प्रयास करने पर की मारपीट, गोली चलाई

Mon, 26 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
जमीन का कब्जा छुड़ाने का प्रयास करने पर की मारपीट, गोली चलाई
जमीन का कब्जा छुड़ाने का प्रयास करने पर की मारपीट, गोली चलाई
विज्ञापन

- मारपीट में नौ लोग गंभीर रूप से घायल
पलवल। चांदहट थाना इलाका स्थित गांव चिरवाड़ी में अवैध रुप से कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराने का प्रयास कराना एक परिवार को उस समय मंहगा पड़ा गया, जब दर्जन भर लोगों नेे मिलकर कुल्हाड़ी, लोहे की रोड, लाठी व अवैध हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। हमले में परिवार के करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । इस दौरान आरोपी पक्ष ने गोली चलाई लेकिन गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।
जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि गांव चिरवाड़ी निवासी सतीश की लगभग डेढ़ बीघा जमीन गांव निवासी कुछ लोगों ने कब्जा रखी है। पीिड़त ने बताया कि कागजों में जमीन उसके ही नाम पर है। उसने बताया कि 25 नवंबर की सुबह पीड़ित अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान गांव निवासी सतवीर, तोताराम, रामवीर, श्यौदान, श्याम, कल्लू, राजसिंह, भारत व उनके तीन-चार अन्य साथियों ने कुल्हाड़ी, लोहे की रोड, लाठी व अवैध हथियारों से उसके परिवार पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उन पर गोली किसी को नहीं लगी। आरोपियों के हमले से पीड़ित के परिवार से हुकुम, परशुराम, विरेंद्र, नवीन, अमित, ओमवती, गीता, खजानी व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उपचार के लिए सभी को पलवल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाइक सवार से मारपीट कर लूटे एक लाख रुपये
पलवल। बाइक सवार युवक पर दर्जनभर लोगों द्वारा लाठी- डंडों से हमला करने व उससे एक लाख रुपये की नकदी को लूटने का मामला प्रकाश में आया है । कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर एक नामजद सहित लगभग दर्जनभर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी टेकसिंह ने बताया कि गांव अलावलपुर निवासी राहुल शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 25 नवंबर को वह बाइक से साथी सौरभ के साथ गांव फुलवाड़ी में किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड चौक स्थित बजाज एजेंसी के समीप पहुंचा तो बाइक के सामने एक डस्टर कार आकर रुकी और दो इटियोज कार बाइक के पीछे रुकी। तीनों कारों में दस-बारह युवक लाठी-डंडा लेकर उतरे और पीड़ित पर हमला कर दिया। पीड़ित के साथी सौरभ ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान हमलावर पीड़ित की जेब में रखे एक लाख रुपये की नकदी को लूटकर व उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों में से एक आरोपी को पहचान लिया है। उसने आरोपी का नाम पलवल निवासी सुनील बताया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी का ताला तोड़कर सामान चोरी किया
पलवल। सदर थाना इलाका स्थित गांव पृथला में बनी हीरो होंडा एजेंसी के शटर के ताले तोड़कर चोर जरूरी सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि गांव पृथला निवासी नरेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने गांव पृथला में हीरो होंडा बाइक की एजेंसी ले रखी है। गत 24 नवंबर की रात को चोर ऐजेंसी के शटर का ताला तोड़कर बैटरी इंवर्टर व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed