फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कार खरीदने आए युवकों ने किया लाठी डंडो से हमला

कार खरीदने आए युवकों ने किया लाठी डंडो से हमला

Sat, 27 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
कार खरीदने आए युवकों ने किया लाठी डंडो से हमला
कार खरीदने आए युवकों ने किया लाठी डंडो से हमला
विज्ञापन

पलवल। वर्कशाप पर कार खरीदने के बहाने आए अज्ञात युवकों ने एक युवक पर तलवार, चाकू व लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के अनुसार पलवल के श्मशाबाद निवासी अमर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि आल्हापुर के समीप उसकी वर्कशाप है। प्रतिदिन की तरह गत 25 अक्तूबर की सुबह अमरसिंह अपनी दुकान पर पहुंचा और साफ-सफाई कर रहा था। उसी दौरान दो-तीन युवक आए और कहा कि उन्हें कार खरीदनी है। पीड़ित ने कहा कि आप थोड़ी देर रुक जाओ। दुकान पर काम करने वाला युवक आपको ड्राइविंग टेस्ट के लिए चाबी दे देगा। इसके बाद आप देख लेना। इतना कहते ही युवक वहां झगड़ा कर चले गए। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे उक्त युवक वापस दुकान पर आए और पीड़ित को अकेला को देख उस पर तलवार-चाकू व लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed