फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   फांसी पर लटका कर मारने का आरोप, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

फांसी पर लटका कर मारने का आरोप, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

Mon, 22 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटका कर मारने का आरोप, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज
फंदे पर लटका कर मारने का आरोप, हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने गांव झुप्पा में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को फांसी लगाकर मारने के आरोप में दो नामजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बागपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि झुप्पा में खेतों में रहने वाले 50 वर्षीय सरजीत की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि दरवाजे के ऊपर रखे लकड़ी के बरगा से मृतक फांसी पर लटका हुआ था। मृतक की पत्नी अमरो बाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शनिवार की शाम यूपी के जिला नोएडा के गांव रुस्तमपुर निवासी जगदीश तथा फरैदा निवासी लाला ट्यूबवेल पर आए। उन्होंने उसके पति के साथ शराब पी। शराब के नशे में तीनों का झगड़ा हो गया। झगडे़ के दौरान जगदीश और लाला ने सरजीत का गला घोंट कर मार दिया तथा रस्सी से दरवाजे के ऊपर बरगा से फांसी पर लटका दिया। शिकायत के अनुसार सुबह छह बजे अमरो बाई ट्यूबवेल पर गई तो उसने अपने पति सरजीत को फांसी पर लटका पाया। एएसआई मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed