फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   विवाहिता को प्रताड़ित कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाला।

विवाहिता को प्रताड़ित कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाला।

Wed, 24 Apr 2019 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को प्रताड़ित कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाला।
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके सुसराल पक्ष के पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि गांव ककराली निवासी रीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी बल्लभगढ़ निवासी देवीराम के साथ 14 मई 2013 को हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता ने हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन रीना के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अक्सर अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को उसके पति, जेठ मनोरी, जेठानी रेशम, ससुर लक्ष्मण व सास फूलवती ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा। पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed