फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   वकील से मारपीट व डाक्टर से मिलकर चोट न दर्शाने का आरोप

वकील से मारपीट व डाक्टर से मिलकर चोट न दर्शाने का आरोप

Tue, 23 Apr 2019 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
वकील से मारपीट व डाक्टर से मिलकर चोट न दर्शाने का आरोप
वकील से मारपीट और डॉक्टर से मिलकर चोट न दर्शाने का आरोप
विज्ञापन


पलवल। एक वकील के साथ पुलिस द्वारा उसके प्लाट पर कब्जा करने, मारपीट करने और डॉक्टर से मिलकर थाने में मारपीट के दौरान आई चोटों को छुुपाने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश के बाद वकील का फिर से मेडीकल कराया गया। इसी मामले में वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे हड़ताल करेंगे। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस कप्तान को शिकायत दी है।

औरंगाबाद गांव निवासी मंजीत ने पुलिस कप्तान को दी शिकायत में कहा है कि उसने तुहीराम कालोनी में अपनी पत्नी के नाम पर एक प्लॉट लिया था। इसकी चारदीवारी का काम चल रहा था लेकिन 20 अप्रैल की रात कुछ पुलिस कर्मियों चारदीवारी को तोड़ दिया। आरोप है कि जब मंजीत ने विरोध किया तो पुलिस ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर थाने में बंद कर दिया। सुबह मेडिकल कराने के दौरान अस्पताल के एक डाक्टर तरुण के साथ मिलकर उसके आई चोटों को भी नहीं दर्शाया। आरोप है कि अदालत में जब मंजीत ने इस बात को अदालत के समक्ष रखा तो अदालत के आदेश पर उसका पुन: मेडिकल हुआ और उसे आठ चोट दर्शायी गई। अब पुलिस कप्तान को शिकायत देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान संसार सिंह चौहान, दीपक चौहान, कैलाश, ज्ञानेंद्र राठी, हेमराज व दिलबाग सिंह ने कहा कि यदि पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं कि तो वे अदालत की हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed