फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एक लाख रुपये का इनामी बदमाश काला पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक लाख रुपये का इनामी बदमाश काला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये का इनामी बदमाश काला पुलिस ने किया गिरफ्तार
एक लाख रुपये का इनामी बदमाश काला गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस को सात वर्षों से थी कुख्यात काला की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। एवीटी और सीआईए पलवल की टीम ने बुधवार की देर रात एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश शकील उर्फ काला पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को काला की सात वर्षों से तलाश थी। काला की हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की पुलिस को भी तलाश थी। डीएसपी साकिर हुसैन ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि जिले में दर्ज नौ मुकदमों में काला फरार था। इन सभी मामलों में काला पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

पुलिस कप्तान नरेन्द्र बिजराणिया ने काला को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस को सख्त निर्देश दिए। एवीटी स्टाफ हथीन के इंचार्ज मो. इलियास खान ने काला को पकड़ने के लिए हथीन का चार्ज संभालते ही अपने मुखबिरों का जाल बिछा दिया और कई बार दबिश दी । आखिरकार बुधवार की रात उन्होंने पलवल सीआईए इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में एवीटी व सीआईए पलवल की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली , उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान पुलिस को भी लंबे अर्से से उसकी तलाश थी । किसी भी राज्य की पुलिस के पास उसका स्पष्ट फोटो न होने के कारण पुलिस की पकड़ से बाहर था। वह कई बार पुलिस से आमना सामना होने पर भी नहीं पकड़ा जा सका ।
विज्ञापन


ग्रामीण भी देते रहे हैं काला का साथ
गांव कोट के लोग भी काला की खुलकर मदद करते रहे हैं । जब भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश देती तो ग्रामीण पथराव कर देते थे । पुलिस चाह कर भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। न केवल हरियाणा पुलिस बल्कि दिल्ली और राजस्थान पुलिस ने भी उसे गिरफ्तार करने के लिए भरसक प्रयास किए थे । उसके गांव के लोगों का कहना है कि उसके परिवार के लोग लंबे अर्से से गो वंश तस्करी एवं गोहत्या के अपराध से जुड़े रहे हैं । इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए शकील उर्फ काला भी इस अपराध से जुड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि काला गांव में पहलवानी करता था तथा कुश्ती के दंगलों में भी भाग लेता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ये हैं काला के खिलाफ मुकदमे दर्ज
थाना हथीन : 20 फरवरी 2012, लूटपाट व शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ था ।
थाना हथीन : 23 मार्च 2012, लूटपाट व शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज
थाना बिलासपुर गुरुग्राम : 21 जुलाई 2012, चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था ।
थाना सदर अलवर, राजस्थान : 2015, लूटपाट के दो मुकदमे
थाना बहीन : 4 सितंबर 2016, पुलिस पर कातिलाना हमला
थाना बहीन : 23 नवंबर 2016, गोहत्या का मुकदमा
थाना बहीन : 19 दिसम्बर 2016, पुलिस के साथ मारपीट करने व शस्त्र अधिनियम
थाना बहीन : 4 जून 2018, पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed