फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ोस्त को घर छोड़ वापिस जा रहे युवक में मारी गोली, गाड़ी भी तोड़ी

ोस्त को घर छोड़ वापिस जा रहे युवक में मारी गोली, गाड़ी भी तोड़ी

Sun, 24 Mar 2019 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
ोस्त को घर छोड़ वापिस जा रहे युवक में मारी गोली, गाड़ी भी तोड़ी
दोस्त को घर छोड़कर जा रहे युवक को मारी गोली, गाड़ी भी तोड़ी
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्त को घर छोड़कर जा रहे एक युवक को कुछ युवकों ने गोली मार दी। इसके अलावा पीड़ित की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी कबूल सिंह ने बताया कि अलावलपुर निवासी अनूप 23 मार्च को गांव जनौली निवासी कुलदीप उसके घर आया हुआ था। उसी दौरान कुलदीप के पास उसके भाई गजन का फोन आया और कहा कि गांव में उसका झगड़ा हो गया है। जिस पर कुलदीप ने कहा कि वह उसे घर पर छोड़ आए। कुलदीप के कहने पर अनूप अपनी कार से कुलदीप को छोड़ने उसके घर चला गया। कुलदीप को छोड़कर अनूप जब अपनी कार से वापस घर आ रहा था। तो गांव जनौली निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू, जनक, अमित व भोला बाइकों पर सवार होकर आए और आते ही दो गोली चलाई। एक गोली पीड़ित की जांघ में लगी और आरोपी पीड़ित की कार को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed