फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन

बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन

Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन

विज्ञापन
हथियार दिखाकर 15 हजार रुपये और मोबाइल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। शहर में एक बार फिर लुटेरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अभी तक पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग बाबरी मोड़ के निकट वाहन के इंतजार में खड़े एक व्यापारी तरसेन सिंह से पिस्तौल दिखाकर लूटे एक लाख रुपये की वारदात को नहीं सुलझा पाई की बदमाश दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए ।

बृहस्पतिवार की सांय मेवात के गांव नई बिछोर निवासी मनोज पुत्र बिजेन्द्र अपनी बाइक पर सवार होकर होडल से अपने गांव की तरफ जा रहा था तभी दो बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मनोज को रुकने का इशारा किया। मनोज ने जैसे अपनी बाइक रोकी तो बदमाशों ने उसके सिर पर पिस्तौल रख दी और उसके जेब में रखे 15 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन को लूट कर फरार हो गए । इस घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दे दी है। थाना पुलिस लुटेरों को तलाश करने की बजाय पीड़ित पर लूट की घटना को चोरी में बदलने के दबाव बनाने में जुटी हुई हैं । वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed