फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   फालोअप-जहरीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या की पुलिस कर रही है गहनता से जांच

फालोअप-जहरीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या की पुलिस कर रही है गहनता से जांच

Thu, 25 Apr 2019 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
फालोअप-जहरीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या की पुलिस कर रही है गहनता से जांच
फॉलोअप
विज्ञापन

सभी कड़ियों को जोड़कर पुलिस कर रही जांच
हथीन। बहीन थाना अंतर्गत गांव अंधोप में एक युवक की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस घटनाक्रम की सभी कड़ियों को जोड़कर जांच करने में जुटी है। जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों को 36 घंटे बाद भी यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त युवक कुलदीप की किन कारणों के कारण हत्या की गई है। इसके अतिरिक्त यह भी पता नहीं चल पाया है कि उसे विषैला पदार्थ कहां से दिया गया। बहीन थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि मृतक के कपड़ों में मिले , लेटर की सत्यता की जांच के लिए भी उसके पूर्व हस्तलेखन के रिकार्ड को भी एकत्रित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यह भी पता किया जा रहा है कि विषैला पदार्थ सेवन करने के बाद कुलदीप अपने घर कैसे पहुंचा? इसके अलावा पुलिस ने हत्या के आरोपियों की कॉल डिटेल भी निकाल रही है। आरोपियों के साथ कुलदीप की क्या दुश्मनी थी , यह भी जांचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसमें विषैला पदार्थ खाने के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed