फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बंदूक दिखाकर लूटकर लाए थे बदमाश ट्रक को

बंदूक दिखाकर लूटकर लाए थे बदमाश ट्रक को

Tue, 23 Apr 2019 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
बंदूक दिखाकर लूटकर लाए थे बदमाश ट्रक को
बंदूक दिखाकर लूटकर लाए थे बदमाश ट्रक को
विज्ञापन


हथीन। उटावड़ चौकी की पुलिस को सोमवार को बीयर की पेटियों से भरा ट्रक मिला था। बताया जा रहा है कि इस ट्रक को बदमाश हरियाणा - राजस्थान सीमा स्थित धारूहेड़ा के पास से लूटकर लाए थे। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत चौपानकी से एक बंद बॉडी ट्रक में बीयर की 280 पेटियां लादकर बीकानेर ले जाया जा रहा था। इस ट्रक को उत्तर प्रदेश के एटा जिला निवासी रामपाल चला रहा था जबकि ट्रक मालिक रेवाड़ी जिले का प्रवीण है। पुलिस ने बताया कि 20 -21 अप्रैल की रात को जब ट्रक साहबी नदी के पुल के पास पहुंचा तो अचानक लकड़ियों से भरे एक ट्रक ने ओवरटेक कर बंद बॉडी के ट्रक के आगे लगा दिया। इस कारणट्रक चालक रामपाल को मजबूरन ट्रक रोकना पड़ा। बताया कि ट्रक रुकते ही लकड़ियों से भरे उक्त ट्रक में से 5-6 बदमाश उतरे और ड्राइवर की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर ट्रक लूट कर चले गए। जबकि चालक को ट्रक से धक्का देकर फेंक गए।


धारूहेड़ा थाना में मुकदमा दर्ज
इस मामले के जांच अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक के ड्राइवर रामपाल के बयान पर धारूहेड़ा थाना में 5-6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसने बताया कि बदमाशों को लगा कि ट्रक में कीमती सामान है। जब लॉक तोड़कर देखा तो उसमें बीयर भरी दीं। उन्होंने बताया कि ट्रक लूट के आरोपी हथीन एरिया के हो सकते हैं। क्योंकि ट्रक घुडावली गांव के पास खडा हुआ उटावड़ पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed