फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गन प्वाइंट पर नाबालिगा से किया सामुहिक दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस दर्ज ।

गन प्वाइंट पर नाबालिगा से किया सामुहिक दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस दर्ज ।

Wed, 24 Apr 2019 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर नाबालिगा से किया सामुहिक दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस दर्ज ।
हथियार दिखाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

हथीन। कार सवार दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ बंदूक की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पीड़िता की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी बहीन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों कोट और आलीमेव के निवासी हैं। जबकि पीड़िता हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हथीन थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय लड़की अपने गांव जाने के लिए जयंती मोड़ पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें दो युवक थे। उक्त युवकों ने उसे उसके गांव छोड़ने के बहाने से कार में बैठा लिया। जयंती मोड़ से कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने कार को रोक लिया और कट्टा दिखाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले के जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान स्थानीय अदालत दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।


पांच सालों से फरार चल रहा भगोड़ा गिरफ्तार
हथीन। पुलिस ने बुधवार को पिछले पांच सालों से फरार चल रहे एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कौशिक ने बताया कि रनियाला खुर्द उर्फ झांडा निवासी कासम के खिलाफ बहीन थाना में वर्ष 2014 में 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त आरोपी तभी से फरार चल रहा था। उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed