फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   शादी समारोह में महिलाओं से अभद्र व्यवहार, विरोध पर मारपीट

शादी समारोह में महिलाओं से अभद्र व्यवहार, विरोध पर मारपीट

Mon, 22 Apr 2019 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में महिलाओं से अभद्र व्यवहार, विरोध पर मारपीट
शादी समारोह में महिलाओं से अभद्र व्यवहार, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन

पलवल। शादी समारोह में महिलाओं के साथ लूटपाट की नीयत से अभद्र व्यवहार करने और लाठी-डंडों और तलवारों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने एक नामजद सहित तीन-चार अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पलवल के गांव घोड़ी निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि गत 20 अप्रैल को वह नयागांव में अपनी भांजी की शादी में भात देने के लिए परिवार के साथ गए थे। कार्यक्रम गांव स्थित श्रीराम वाटिका में चल रहा था। वाटिका में स्थित एक कमरे में पीड़ित के परिवार ने अपना कीमती सामान रखा दिया और परिवार की कुछ महिलाएं भी कमरे में मौजूद थी। उसी दौरान कैलाश नगर निवासी प्रवीण जो कि वाटिका का मैनेजर है। अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ वहां पर आया और उनसे अभ्रद व्यवहार करने लगा। पीड़ित व उसके परिवार के सदस्यों ने प्रवीण व उसके साथियों का विरोध किया। तो उक्त लोगों ने उन पर लाठी-डंडा व तलवारों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का भतीजा रवि, रिश्तेदार नवीन व अक्षय निवासी झाडसैंतली घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed