फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पंद्रह हजार की रिश्वत लेते हवलदार रंगे हाथों गिरफ्तार

पंद्रह हजार की रिश्वत लेते हवलदार रंगे हाथों गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह हजार की रिश्वत लेते हवलदार रंगे हाथों गिरफ्तार
रिश्वत लेते हवलदार रंगे हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। राज्य चौकसी ब्यूरो ने उटावड़ पुलिस चौकी में तैनात हवालदार अख्तर खान को पंद्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके बाद हवलदार के खिलाफ फरीदाबाद स्थित चौकसी ब्यूरो थाना में सीआरपीसी की धारा 7/13/पीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक उटावड पुलिस चौकी में एक मुकदमा दर्ज है।

इस मुकदमे में चालक मुस्ताक और वाहन मालिक सब्बीर के नाम एफआईआर है। इस मामले में सब्बीर निवासी अंधरौला का नाम मुकदमे से निकालने के लिए उक्त हवलदार ने पंद्रह हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत उटावड निवासी साहून ने राज्य चौकसी ब्यूरो गुरुग्राम में तैनात इंस्पेक्टर सतवीर धनखड़ से कर दी। इंस्पेक्टर ने उच्च अधिकारियों को हालात बताकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार पलवल रोहताश की ड्यूटी लगवा ली। नियोजित ढंग से सोमवार को शिकायतकर्ता साहून निवासी उटावड को हवलदार अख्तर के पास चौकी के निकट स्थित एक होटल पर भेजा। जैसे ही अख्तर ने रिश्वत की पंद्रह हजार की राशि स्वीकार की तभी मौके पर ही इंस्पेक्टर सतवीर धनखड़ और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार रोहताश की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए हवलदार अख्तर को फरीदाबाद स्थित चौकसी ब्यूरो के थाने ले जाया गया। मुकदमा दर्ज करके उसका मेडिकल कराया गया है। इंस्पेक्टर सतवीर धनखड़ का कहना है कि इस सदंर्भ में करप्शन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed