फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दौज उत्पीड़न के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दौज उत्पीड़न के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 20 Apr 2019 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
दौज उत्पीड़न के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज उत्पीड़न के आरोप में नौ लोग नामजद
विज्ञापन

पलवल। दो विवाहिताओं ने ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर सुसराल पक्ष के 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से एक विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी 20 मई वर्ष 2013 को यूपी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पीड़िता के सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और दहेज में पांच लाख रुपये नकद व एक कार लाने की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पीड़िता को उसके पति, ससुर, सास व ननंद ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा। पीड़िता ने पति पर यौन शोषण का आरोप भी लगाया है। इसी प्रकार गांव बहरोला निवासी कविता ने फरीदाबाद जिले के गांव मंझावली निवासी सूरज पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर कविता को उसके पति, सास धर्मवती, देवर करन, ननद आरती व हरचंदपुर निवासी धन्नी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed