फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के कंटेनर में ट्रक ने मारी टक्कर, हादसा टला

हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के कंटेनर में ट्रक ने मारी टक्कर, हादसा टला

Sat, 02 Mar 2019 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के कंटेनर में ट्रक ने मारी टक्कर, हादसा टला
हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के कंटेनर में ट्रक ने मारी टक्कर, हादसा टला
विज्ञापन

होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर पर मुंडकटी चौक स्थित चौक को पार करते समय ट्रक ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के कंटेनर को टक्कर मार दी। गणीमत ये रही कि कंटेनर में गैस नहीं थी वह खाली था। टक्कर लगने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जब तक आरोपी फरार हो गया था।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस का कंटेनर शनिवार पलवल की ओर से आगरा की तरफ जा रहा था। जैसे ही कंटेनर मुंडकटी चौक पर पहुंचा तभी वहां से चौक को पार कर रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी, टक्कर लगने से कंटेनर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी ट्रक चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर मोेर्चा संभाला और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस ने आसपास के सभी वाहन चालकों को आगे-पीछे ही खडे़ रहने को कहा। जब पुलिस ने कंटेनर चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि कंटेनर में गैस नहीं है तब जाकर कहीं पुलिस ने राहत की सांस ली। इस घटना में कंटेनर का डीजल टैंक फूट गया और पूरा डीजल रोड पर बहने लगा। आग नहीं लग जाए इस डर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी से मौके पर पानी डाला गया। इस बारे में पुलिस चौकी इंचार्ज शेर सिंह ने बताया कि स्थिति को काबू कर लिया गया है कोई बड़ी घटना ना घटे पूरी सावधानी बरती गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed