फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   cow smuggler booked

मुंडकटी थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा गो तस्कर, भेजा जेल

Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
cow smuggler booked
होडल। मुंडकटी थाना पुलिस ने गो तस्करी के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रमेशचंद्र के अनुसार घटना 13 मई 2019 की है जब पुलिस ने गोवंश से भरे एक कैंटर को पकड़ा था। पुलिस ने कैंटर में से 28 गोवंश को मुक्त कराकर सभी गोवंश को निकट के गौशाला में भेजा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में वारिस, साहुन और आरिफ निवासी उटावड़ व आलम निवासी भुड़वास नगीना, अजीज निवासी उटका नूंह, सल्ली दुरेची व ठोंडा निवासी टाई नूंह के खिलाफ गौ तस्करी का मामला दर्ज किया था। मामले में फरार चल रहे आलम नामक एक आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने सोमवार रात आरिफ को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed