फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   cow saver killed

गोरक्षा दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या

Mon, 29 Jul 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
cow saver killed
होडल। नूंह-अंधोप मार्ग पर गोरक्षा दल के सदस्य पर सोमवार को गाड़ी सवार गोतस्करों ने गोलियां चलाईं। सूचना मिलते ही गांव के लोग पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। गांव सौंदहद निवासी गोपाल (32) कई वर्षों से गोरक्षा दल में कार्य कर लगातार गोतस्करों को कानून के हवाले करने का कार्य कर रहा था। इसी रंजिश में शाम को नूंह अंधोप रोड पर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन में सवार गोतस्करों ने उस पर गोलियां चला दीं जो उसके पेट के निचले हिस्से में लगी। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से पलवल जिला अस्पताल ले जाते समय गोपाल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नही हो सका। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed