फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Couple beaten; woman alleges miscarriage and molestation.

Palwal News: दंपती को पीटा, महिला ने गर्भपात और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten; woman alleges miscarriage and molestation.
शहर थाना क्षेत्र के कारना गांव में वारदात, केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। शहर थाना क्षेत्र के कारना गांव में पड़ोसी युवकों की ओर से घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला की ओर से लगाए गए छेड़छाड़, मंगलसूत्र लूट और गर्भपात के आरोपों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार स्वाति पत्नी लक्ष्य ने शिकायत में बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात अपने दोस्त के घर कारना गांव गई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी अंकित और शिशपाल वहां पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की, बाल पकड़कर दीवार से सिर टकराया, गला दबाया और पेट व सीने पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसने आरोप लगाया कि घटना के कारण उसका गर्भपात हो गया और होश आने पर उसका सोने का मंगलसूत्र भी गायब मिला। वहीं, उसके पति के सिर पर गमला और दोस्त के भाई के सिर पर ईंट मारने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि जांच में घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी और पथराव की पुष्टि होने पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़, मंगलसूत्र गायब होने और गर्भपात संबंधी आरोपों के समर्थन में अभी कोई साक्ष्य या चिकित्सीय दस्तावेज नहीं मिले हैं। संबंधित दस्तावेज मिलने पर आवश्यक धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed