{"_id":"62191a7a2951fd20854708c3","slug":"constable-hanged-himself-in-the-police-post-palwal-news-noi6342632112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में हवलदार ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में हवलदार ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। शहर थाना अंतर्गत हथीन गेट पुलिस चौकी में कार्यरत हवलदार का शव शुक्रवार शाम करीब छह बजे चौकी के अंदर फंदे पर लटका मिला। हवलदार द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिलते ही डीएसपी, शहर थाना प्रभारी सहित काफी पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। उधर मृतक के परिजन नया गांव पलवल से भी परिजन व काफी संख्या में लोग पुलिस चौकी पर पहुंच गए। परिजनों ने हवलदार की हत्या का आरोप लगाते हुए पलवल-सोहना रोड को जाम कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप चौकी इंचार्ज सहित अन्य कर्मियों पर लगाया है। उधर चौकी का पूरा स्टाफ अचानक गायब हो गया। नाराज परिजनों ने दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर भी जाम लगा दिया।
शाम करीब छह बजे पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि हथीन गेट पुलिस चौकी में कार्यरत नया गांव पलवल निवासी हवलदार रंजीत तेवतिया ने हथीन गेट पुलिस चौकी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के आदेश पर डीएसपी यशपाल खटाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तभी सूचना मिलने पर मृतक हवलदार रंजीत तेवतिया के परिजन भी वहां आ गए। पुलिस ने जब मृतक रंजीत हवलदार के शव को फंदे से उतारने का प्रयास किया तो परिजनों ने रोक दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि रंजीत की हत्या की गई है तथा हत्या चौकी इंचार्ज हरिओम ने अपने कर्मियों के साथ मिलकर की है। डीएसपी खटाना ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने शव को फंदे से उतारने नहीं दिया और सोहना-पलवल मार्ग पर चौकी के सामने जाम लगा दिया।
मृतक के भाई नरेंद्र तेवतिया ने बताया कि जब से रंजीत की तैनाती हथीन गेट चौकी में हुई है, तभी से चौकी इंचार्ज उसे तंग करता आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रंजीत की हत्या कर फंदे पर लटका दिया है तथा स्वयं भाग गए हैं। उन्होंने तुरंत चौकी प्रभारी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी खटाना जाम लगाने वाले लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक लोगों द्वारा जाम नहीं खोला गया है। डीएसपी यशपाल खटाना का कहना है कि हवलदार रंजीत तेवतिया द्वारा फंदे पर लटकने के मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जांच तथा पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यदि परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोप में ऐसा मामला मिला तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।