फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Colleges will open for students from class 10 to 12 in the district from today

जिले में 10 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आज से खुलेंगे कॉलेज

Mon, 31 Jan 2022 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Colleges will open for students from class 10 to 12 in the district from today
पलवल। कोरोना के कारण पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़े कॉलेज मंगलवार से खुल जाएंगे। इसके लिए क़ॉलेज संचालक पूरी तरह से तैयार हैं। स्कूल खोलने के संबंध में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। स्कूल संचालक भी स्कूलों को खोलने के लिए सरकार के नियमों की पालना करने के लिए तैयार है। फिलहाल, मंगलवार से कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। जिला उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं कि कोरोना गाइडलाइन का पालन न होने पर कॉलेज संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बिना वैक्सीन लगवाए नहीं मिलेगा प्रवेश
शिक्षा विभाग के निर्देश हैं कि जिन किशोरों को कोरोना वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाए। इसके अलावा जिन शिक्षकों ने भी वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें भी स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने लिखित नोटिस भी स्कूल संचालकों को भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन

80 फीसदी किशोरों को लग चुका है टीका
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल की मानें तो जिले में 31 जनवरी तक 80 फीसदी किशोरों को ही वैक्सीन लगी है। उनके अनुसार, 10वीं से 12वीं तक करीब 50 हजार किशोर हैं। इनमें से सरकारी स्कूलों में 23393 किशोर हैं। बाकी निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। सरकारी स्कूलों के करीब 19 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले 27 हजार में से करीब 22 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 93 प्रतिशत शिक्षकों द्वारा वैक्सीन लगवाई जा चुकी है। अशोक बघेल ने बताया कि जिन किशोरों को वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें भी लगातार वैक्सीन लगाई जा रही है। बिना वैक्सीन लगवाए कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं जा सकेगा। न ही वह आगे परीक्षा दे पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed