{"_id":"61bf6d919250a050526c3e4d","slug":"cold-winds-increased-chills-mercury-dropped-palwal-news-noi622270165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में रविवार को इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। तापमान में कमी आने का कारण सर्द हवाओं का चलना है। सर्द हवाओं के कारण लोगों को घरों से निकलना दूभर हो गया। छुट्टी होने के कारण कामकाजी लोग भी घरों में दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। पूरे दिन लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते रहे। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दरअसल, पिछले दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके एकाएक तापमान में गिरावट आने के कारण सर्दी बढ़ गई है। शनिवार को पारा छह डिग्री सेल्सियस था तो रविवार को एक डिग्री सेल्सियस और कम हो गया। हालांकि धूप खिली रही, परंतु ठंडी हवा के कारण धूप भी ठंड के प्रकोप को कम नहीं कर पाई। ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी सड़कों पर निकलने वाले लोगों को हुई। बाइक सवार पूरी तरह से अपने शरीर को ढके हुए थे। बस स्टैंड व अन्य चौराहों पर सवारी की इंतजार में खड़े यात्री ठिठुरते नजर आए। हालांकि रेहड़ी व पटरी वाले अलाव जलाकर ठंड से प्रकोप से बचते नजर आए। यात्री भी बीच-बीच में अलाव पर हाथ सेंकते नजर आए।
ठंड से बच्चों को बचाने की अपील
जिला नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वासुदेव ने बताया कि ठंड का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ता है। छोटे बच्चे बार-बार कपड़ों को उतार देते हैं तथा पानी में भीगते हैं, जिससे उनके बीमार होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को ठंड से बचाकर रखे। गर्म कपड़ों से उनके शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखे। सर्द हवाओं में बच्चों को बाहर न निकलने दे। समय-समय पर उन्हें गर्म चीजें खाने को दें। यदि बच्चा बीमार हो जाता है तो चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।