फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Class 8th student raped

आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

Thu, 17 Jun 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Class 8th student raped
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंदू के अनुसार शिकायत दर्ज कराने वाली महिला विधवा है और घर से बाहर काम करने जाती है। उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर रहती है। घर के सामने गांव असावटी निवासी अमन की हेयर सैलून की दुकान है। आरोप है कि अमन पिछले छह-सात महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। गत 15 जून को अमन ने उनकी बेटी को अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की बेटी ने आपबीती अपनी मामी को बताई। मामले का पता चलने पर पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

लाठी-डंडों से हमला कर घायल किया
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में दो भाइयों पर हमला करने व हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी महेश कुमार के अनुसार गांव लुलवाड़ी निवासी अशोक ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 6 जून की सुबह गांव निवासी सुनील, संजय व उनके तीन अन्य साथियों ने छोटे भाई भोलू पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया और अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसके दो दिन बाद पीड़ित अपने घर पर मौजूद था तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पीड़ित ने बाहर निकल कर देखा तो संजय व सुनील गाली-गलौच करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed