{"_id":"60c24f5b8ebc3e00d0683204","slug":"civic-palwal-news-noi5866363191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने यू-ट्यूब से सीखा ठगी का तो शिक्षक ने ढूंढा रुपयों को सुरक्षित रखने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों ने यू-ट्यूब से सीखा ठगी का तो शिक्षक ने ढूंढा रुपयों को सुरक्षित रखने का तरीका
विज्ञापन
पलवल। साइबर ठगों से अपने बैंक खाते को सुरक्षित रखने के लिए आप आधार डाटा को लॉक भी कर सकते हैं। इस संबंध में आधार की साइट uidai.gov.in पर जानकारी उपलब्ध है। साइबर ठग गिरोह के पकड़े जाने के बाद जेबीटी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गुलशन राय गोयल अपने आधार से जुड़े डाटा को लॉक कर बैंक खाते को सुरक्षित कर लिया। अब वह लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं।
गुलशन राय ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि साइबर ठग रजिस्ट्रियों पर लगे अंगूठे के निशानों का क्लोन बनाकर लोगों के बैंक खाते से रुपये निकाल लेते थे। ऐसे में उन्होंने अपने रुपयों को बैंक में सुरक्षित रखने का तरीका ढूंढना शुरू कर दिया। दूसरे दिन अमर उजाला में यू-ट्यूब से ठगी करने का तरीका सीखने वाला समाचार प्रकाशित होते ही यू-ट्यूब देखा और हल मिल गया। उन्होंने अपने बैंक खाते से जुड़े आधार कार्ड पर अंगूठे व पुतलियों के चिन्हों को लॉक कर दिया। अब कोई भी व्यक्ति अंगूठे का क्लोन बनाकर या आंखों की पुतलियों का चिन्ह तैयार कर रुपये नहीं निकाल सकता है। अंगूठे व आंखों की पुतलियों के सिस्टम को लॉक करने के बाद उन्होंने एक सीएससी पर जाकर आधार कार्ड के द्वारा अंगूठा लगाकर रुपये निकालने का प्रयास किया, तो नहीं निकाले जा सके। सीएससी द्वारा जानकारी दी गई कि आधार नंबर तो दिख रहा है, लेकिन बाकी सब लॉक है। अब वह व्हाट्सएप द्वारा अपने मित्रों व रिश्तेदारों को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं।
कैसे करें आधार कार्ड को लॉक
गुलशन राय ने बताया कि हर बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा है। आधार कार्ड के द्वारा किसी भी सीएससी या बैंक में जाकर रुपये निकाले जा सकते हैं। इसके लिए सीएससी वाला रुपये निकालने वाले का अंगूठा मशीन पर स्कैन कराता है। इसके बाद ही रुपये निकल सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अंगूठे का क्लोन तैयार कर रुपये निकाल सकता है। इससे बचने के लिए uidai.gov.in पर जाकर अपना बायोमैट्रिक डाटा पहले अनलॉक करें। इसके बाद अपने आधार में पुतली से पहचान और अंगुलियों के चिन्ह के निशान को लॉक कर दें। जैसे ही आधार में आपका अंगूठे का व पुतलियों का लिंक लॉक होगा, उसके बाद कोई भी व्यक्ति aeps (आधार अनेबल पेमेंट सिस्टम) के द्वारा खाते से पैसे नहीं निकाल पाएगा। उन्होंने अपना, पत्नी व बच्चों के भी आधार कार्ड का सारा सिस्टम लॉक कर दिया है।