फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   civic amenities

लोगों की शिकायतें सुन, तुरंत करा रहे पुलिस अधीक्षक समाधान

Thu, 02 Sep 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
पलवल। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने लोगों की शिकायतों का जल्द निपटारा करने के लिए प्रतिदिन 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक लोगों की अपने कार्यालय के बाहर आकर शिकायतें सुनते हैं तथा संबंधित थानों को उन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश देते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी पुलिस अधीक्षक ने करीब 50 लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनने के बाद जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पलवल में अपराध कम करने के साथ-साथ लोगों को न्याय दिलाना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने बताया कि सभी थानों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दे दिए हैं कि शिकायत लेकर आने वाले लोगों से मधुर व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायत लेकर तुरंत कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए। शिकायतकर्ताओं को थाने व चौकियों में भी बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राम लाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने आराम से उनकी शिकायत सुनी तथा संबंधित पुलिस अधिकारी को कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। पूर्व पार्षद रेवती प्रसाद सिंगला ने बताया कि उनके भांजे के साथ मंडी में मारपीट की गई थी। जिस पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने उनकी शिकायत सुनी तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि जिले में आपराधिक वारदातों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। महिला अपराधों को लेकर भी वे पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ही जिला पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे 86 लाख रुपये बरामद किए थे। इसके अलावा एक्सिस बैंक में भी डकैती डालने वाले बदमाशों को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर रुपये बरामद किए गए।
फोटो 02पीएएलपी-3 में है।
कैप्शन: 3- पलवल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार लगा लोगों की शिकायत सुनते पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed