फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   children like chota bheem rakhi

छोटा भीम व मोटू-पतलू की राखियां बढ़ा रही बाजार की रौनक

Wed, 29 Jul 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
children like chota bheem rakhi
पलवल में दुकानों पर उपलब्ध छोटा भीम राखियां। - फोटो : Palwal
छोटा भीम और मोटू-पतलू वाली राखियां बच्चों की पहली पसंद
विज्ञापन

प्रवीण बैंसला
पलवल। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे हैं। भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक राखी का त्योहार 3 अगस्त यानी सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक भी दिखाई देने लगी है। साथ ही राखियों में भी बदलाव और आधुनिकता का समावेश दिखाई दे रहा है। बच्चों के लिए खास तरह की राखियां भी उपलब्ध हैं। इनमें छोटा भीम और मोटू-पतलू की राखियां भी शामिल हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 600 रुपये तक की राखी उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार, कोरोना के प्रभाव ने राखियों की बिक्री और कीमतों को भी प्रभावित किया है।
रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके मद्देनजर दुकानदारों ने भी विभिन्न प्रकार की राखियां बाजारों में उतार दी हैं। दुकानदार हरीश ने बताया कि बाजार में पांच रुपये से लेकर 600 रुपये तक की राखी उपलब्ध है। बाजार में राखियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं, जिनमें सामान्य राखी, स्टोन राखी, रुद्राक्ष राखी, मोर पंखी और नग की राखी आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार राखियों की सप्लाई अधिक नहीं हो पा रही है। बाजार में ग्राहक भी कम नजर आ रहे हैं। लगता है कि इस बार राखियों की बिक्री कम होगी।
विज्ञापन

----------
बच्चों को भा रहीं कार्टून और सुपर हीरो वाली राखियां
बड़े तो बड़े छोटे बच्चों की राखियां भी रंग जमाने में पीछे नहीं हैं। बच्चों को कार्टून और सुपर हीरो वाली राखियां पसंद आ रही हैं। विशेष रूप से छोटा भीम, छुटकी, मोटू-पतलू और डोरेमोन राखियों ने धूम मचा रखी है। इसके अलावा पेंसिल, रबर, चॉकलेट, टॉफी आदि के गिफ्ट पैक वाली राखियां भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नहीं बिक रहीं सोने और चांदी की राखियां
कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण इस बार सोने और चांदी की राखियों की बिक्री बहुत ही कम हो रही है। पिछली बार की तुलना में इनकी कीमतें दोगुनी हो गई हैं। ज्वेलर दीपक गुप्ता ने बताया कि सोन और चांदी की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed