फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Change in toll rates from Pelak Interchange to Chhajjunagar, new rates effective from today

Palwal News: पेलक इंटरचेंज से छज्जूनगर तक टोल दरों में बदलाव, नई दरें आज से प्रभावी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Change in toll rates from Pelak Interchange to Chhajjunagar, new rates effective from today
- मात्र 3 किलोमीटर की दूरी के लिए देने पड़ते थे 285 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल । हरियाणा के कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क को लेकर वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पेलक इंटरचेंज से छज्जूनगर टोल प्लाजा के बीच मात्र 3 किलोमीटर की दूरी के लिए 285 रुपये का टोल वसूला जा रहा था। इसे संसोधित किया गया है। नई टोल दरें आज से लागू हो गयी हैं। जिसके तहत,कार/हल्के वाहन के लिए 50 रुपये, बस/ट्रक के लिए 120 रुपये,भारी वाहन/ट्रेलर 180 रुपये देने पड़ेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नई टोल दरों की घोषणा की गई। नई दरों के अनुसार, अब इस छोटे से सफर के लिए वाहन चालकों को केवल 50 रुपये टोल शुल्क देना होगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले, 3 किलोमीटर की यात्रा के लिए 285 रुपये वसूले जाने से वाहन चालक परेशान थे। स्थानीय निवासियों और ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने इस अनुचित टोल शुल्क के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई थीं।
विज्ञापन


टोल वसूलने वाली कंपनी के मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि टोल शुल्क की गणना अब एनएचएआई के नए नियमों के आधार पर की जाएगी। इसके लिए पेलक इंटरचेंज की टोल मशीन को अन्य टोल प्लाजा से लिंक किया जा रहा है। जिससे ओवरचार्जिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed