फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chaitra Navratri starts from today, preparations completed in temples

चैत्र नवरात्र आज से, मंदिरों में तैयारियां पूरी

Mon, 12 Apr 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri starts from today, preparations completed in temples
पलवल। चैत्र नवरात्र और रमजान एक साथ शुरू हो रहा है। 13 अप्रैल से दोनों ही पर्व शुरू हो जाएंगे। ऐसे में जहां हिंदू समाज के लोग नवरात्र पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी रमजान की तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार से शुरू हो रहे नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की तैयारियां मंदिरों व घरों में शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मंदिरों को विशेष रूप से सजाया संवारा गया है। वहीं घरों में भी नवरात्र की पूजा करने के लिए लोगों द्वारा विशेष इंतजाम किए हैं। घरों में बनाए मंदिरों को साफ कर वहां मां दुर्गा को नई पोशाकें पहनाई गई है। वहीं जिला प्रशासन ने कोरोना बचाव के लिए मंदिर प्रबंधकों को गाइड लाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन

इन मंदिरों में हैं खास तैयारियां
शहर के पंचवटी मंदिर, कामेश्वर मंदिर, खोंटा मंदिर, भूरागिरी मंदिर आदि में पूजा का विशेष इंतजाम किया गया है। खासकर कमेटी चौक स्थिति देवी के मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन मंदिरों में जहां दुर्गा मां के लिए नए वस्त्र मंगवाए गए हैं, वहीं, फल-फूल आदि भी मंगवाकर माता का शृंगार करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी करते नजर आए लोग
मैन बाजार, जवाहर नगर, गुप्ता गंज बाजार में नवरात्र पूजन सामग्री से दुकानें सज गईं। मंदिरों के बाहर तथा बाजारों में दुकानों के बाहर पूजा सामग्री बिकने लगी है। सोमवार को नवरात्र की पूर्व संध्या पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। लोगों ने पूजन सामग्री जिसमें लाल चुनरी, नारियल,लाल सिंदूर, देशी घी, धूप, अगरबत्ती की खरीदारी की। इसके अलावा कूटू, सिंगाड़े का आटा व व्रत सामग्री भी महिलाओं ने खरीदारी की।
-----
सुरक्षा के किए गए हैं इंतजाम
पुलिस विभाग ने मंदिरों के आसपास व बाजारों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पुलिस चौकी इंचार्जों की ड्यूटियां लगा दी हैं। उन्हें वहां निगरानी रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सभी मंदिर प्रबंधकों को कोरोना से बचाव के इंतजाम रखने के आदेश दिए हैं। मंदिरों में पूजा कराने के लिए कोविड-19 नियमों का पालना का निर्देश दिए है। मंदिर प्रबंधकों को आदेश दिए गए हैं कि पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को एक-एक कर ही मंदिर के अंदर भेजा जाए।

रमजान की तैयारियों में जुटे मुस्लिम समाज के लोग
वहीं 13 अप्रैल मंगलवार से रमजान का महीना भी शुरू हो रहा है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग भी रमजान की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोमवार को लोगों पलवल व फरीदाबाद के बाजारों में जाकर खरीदारी की, वहीं मस्जिदों में साफ-सफाई कराई गई। हालांकि मुस्लिम समाज के लोग कोरोना के चलते इस बार भी घर पर ही नमाज अदा करने की एक-दूसरे से अपील कर रहे हैं। उनका मानना है कि मस्जिदों में कम ही लोग नमाज अदा करने जाएं तथा वे भी मास्क लगाकर कोरोना गाइडलाइनों का पालना करें। मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी युनूस अहमद ने बताया कि मस्जिदों में इस बार भी कम लोग ही जाएंगे। समाज के लोगों से अपील कर दी गई है कि घरों पर ही तरावीह की नमाज पढ़ें। रोजेदारों को भी घरों में ही इबादत और इफ्तार करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बिजली व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अपील की है कि गर्मी का मौसम है तथा रमजान में समाज के लोग रोजा रखते हैं। ऐसे में बिजली व पेयजल की समस्या न हो इसके लिए इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed