{"_id":"606dcc128ebc3e593a18a057","slug":"ceo-lab-started-in-ngf-college-palwal-news-noi5757877190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीएफ कालेज में सीईओ लैब शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीएफ कालेज में सीईओ लैब शुरू
विज्ञापन
पलवल। एनजीएफ कालेज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंट (सीईओ) लैब शुरू की गई है। यह लैब शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी शिक्षा प्रदान करेगी। लैब का उद्घाटन होंडा कंपनी के टास्क फोर्स के चेयरमैन हरभजन ने रिबन काटकर किया। उन्होंने बताया कि यह लैब विद्यार्थियों को आईएएस, यूपीएससी, बैंक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कराएगी।
कालेज के सीईओ अश्वनी प्रभाकर, अमर दीप सिंह ने बताया कि जिले में किसी शिक्षण संस्थान में यह पहली लैब स्थापित की गई है। लैब के द्वारा विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से इस लैब का फायदा लेने को कहा। इस अवसर पर कालेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइंस का पूरा पालन किया गया। इस अवसर पर राजेश प्रभाकर व जर्मनी से आईं हंस अलयोमा ने भी बच्चों को संबोधित किया।