फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   central state minister gurjar rewards ex-serviceman

पूर्व सैनिकों को केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
central state minister gurjar rewards ex-serviceman
पलवल। महाग्राम पंचायत औरंगाबाद में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों का फूल-मालाओं व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने लगभग एक करोड़ रुपये से किए गए ग्राम सचिवालय औरंगाबाद का पुनर्निर्माण व रघुवर दास पार्क सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम सुरक्षित हैं तो वह शहीदों की बदौलत हैं, जिन्होंने हमारे आज के लिए अपने कल को न्यौछावर कर दिया। गुर्जर ने कहा कि जो देश अपने शहीदों को भूल जाता है तो वह ज्यादा दिन स्वतंत्र नहीं रहता। गुर्जर ने कहा कि हम शहीदों की कुर्बानी कभी नहीं भुला सकते क्योंकि उनके बलिदान के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का सरपंच हरदीप सिंह चौहान व गांव औरंगाबाद, मितरोल व गोपालगढ़ के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं और पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। सरपंच हरेंद्र सिंह चौहान ने मंत्री को गांव के विकास कार्यों बारे में मांग पत्र और समस्याएं रखी। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं निपटान और विकास कार्यों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व विधायक रामरतन, पलवल के एसडीएम वत्सल जितेंद्र कुमार, हरेंद्र भाजपा नेता होडल, हरदीप सरपंच औरंगाबाद, महावीर सरपंच बामनीखेड़ा, परवीन डागर, बबली पार्षद, चंदन पार्षद, राजकुमार सरपंच गोपालगढ़, जोगिंदर सरपंच मितरोल, राजू तायल, दादा शिवचंदी, दादा मठर, विजन चौहान, जवाहर चौहान, विशनपाल, अशोक चौहान, राजेन्द्र सिंह, रंजीत, सोहनलाल, नत्थी मास्टर, कैप्टन भरतलाल, मास्टर भजनलाल, पाल पंच जयनारायण, वीरबल पंडित, मंगल मास्टर, महावीर चौहान, पवन, नरवीर चौहान, जगबीर मंडल अध्यक्ष बीजेपी, पवन चौहान और मोहरपाल फौजी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed