फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CCTV Camera's will install in all roads of palwal

राजमार्ग सहित शहर के सभी रास्तों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 03 Aug 2019 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
CCTV Camera's will install in all roads of palwal
पलवल। जिले में एटीएम उखाड़ने, लूटपाट व हत्या तथा अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए राजमार्ग व शहर के अंदर लिंक मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की योजना बनाई जा रही है ताकि आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों पर जिला पुलिस सीसीटीवी कैमरों से नजर रख सके। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए निजी स्कूलों, पेट्रोल पंपों व राजमार्ग पर बने बड़े शोरूमों, अस्पतालों का सहयोग लिया जाएगा। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए जिला पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने स्वयं मोर्चा संभाला है। पुलिस कप्तान ने जिले में स्थित स्कूल व पेट्रोल पंप, अस्पताल संचालकों से इस बारे में संस्थाओं के बाहर गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर बात भी की है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में अग्रणी बैंक के माध्यम से जल्द ही सभी बैंक प्रबंधकों को बुलाकर विभिन्न स्थानों पर लगे उनके एटीएम केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ हूटर भी जोड़ने की योजना है तथा उस हूटर को संबंधित पुलिस चौकी व थाने से जोड़ा जाएगा, ताकि बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देने की कोशिश के समय वह हूटर बजे और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके। वहीं जिला पुलिस कप्तान ने पुलिस पेट्रोलिंग खासकर रात के समय एटीएम, पेट्रोल पंपों के आसपास और अधिक कराने की भी योजना बना दी है।
विज्ञापन

चौकीदार रखवाने पर भी दिया जाएगा जोर
जिला पुलिस का प्रयास रहेगा कि एटीएम केंद्रों पर बैंक प्रबंधन द्वारा रात के समय भी चौकीदार नियुक्त करे, ताकि एटीएम की निगरानी रह सके। उस चौकीदार के पास तथा एटीएम के बाहर बैंक प्रबंधन को जिला पुलिस कप्तान सहित सभी पुलिस अधिकारियों व संबंधित थाने व चौकी का नंबर भी लिखवाना की योजना है, ताकि वहां कोई वारदात होने पर जागरूक लोग उन नंबरों पर सूचना दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलवाई जाएगी जल्द यूनियनों की बैठक
आपराधिक वारदात पर अंकुुश लगाने व बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए जल्द ही स्कूल संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों, अस्पताल संचालकों व शोरूम मालिकों की बैठक बुलाई जाएगी। पुलिस की योजना है कि इस योजना को 15 अगस्त तक सिरे चढ़ाया जाए।

जिले में बदमाशों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। एटीएम केंद्रों पर जहां बैंक प्रबंधन से हूटर लगवाने की बात की जा रही है, वहीं स्कूल संचालकों, पेट्रोल पंप मालिकों से उनके यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रयास है। इसके लिए उनकी यूनियनों से बात की जा रही है। हमारा प्रयास है कि 15 अगस्त तक यह कार्य पूरा हो। उसके बाद आम जन से भी सहयोग लिया जाएगा। - नरेंद्र बिजारनिया, जिला पुलिस कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed