फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cattle smuggler injured in police encounter

Palwal News: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर घायल, तीन गोवंश बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler injured in police encounter
गाड़ी बंद होने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश, एक बोलेरो गाड़ी तथा एक अवैध हथियार सहित दो कारतूस बरामद किए हैं।
उप-पुलिस अधीक्षक फिरोजपुर झिरका हरदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया गया कि सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक सूचना मिली कि राजस्थान के थाना पहाड़ी क्षेत्र के गांव घाटमीका निवासी जाबिर पुत्र फारुख तथा नीमलीका बास निवासी साहुन पुत्र आमीन अवैध हथियारों के बल पर गो-तस्करी और गोकशी से जुड़े कार्यों में संलिप्त हैं।
विज्ञापन

सूचना में बताया गया कि दोनों आरोपी बोलेरो वाहन में गोवंश को बांधकर दोरखी गांव से बीवा, बसईमेव, धोलेट और हाजीबास मार्ग से राजस्थान की ओर ले जाएंगे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बीवा गांव के पास पहाड़ी रोड पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद पहाड़ी की ओर से एक बोलेरो तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। नाकाबंदी देखकर चालक ने वाहन को वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जल्दबाजी में गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद बोलेरो में सवार एक युवक कंडक्टर सीट से उतरकर भागने लगा और उसने पुलिस टीम पर अवैध कट्टे से फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चालक सीट पर बैठा युवक भी वाहन से निकलकर भागा तथा उसने भी पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिसकर्मियों द्वारा चेतावनी देने के बावजूद आरोपी ने दोबारा फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में गोली चालक के बाएं पैर के घुटने के पास लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल आरोपी को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम जाबिर पुत्र फारुख निवासी घाटमीका थाना पहाड़ी, जिला डीग राजस्थान बताया। वहीं फायरिंग कर फरार हुए दूसरे व्यक्ति की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर तीन गोवंश मिले। तीनों के मुंह और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। घायल आरोपी को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नल्हड़ भेजा गया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।



पिछले दो माह में आधा दर्जन मुठभेड़
7 मई : तावड़ू रोड में दो कथित गोतस्कर घायल हुए, एक एएसआई भी घायल हुआ।

19 मई : जयसिंहपुर में नूंह-उटावड़ रोड पर गोतस्कर के पैर में गोली लगी।
2 जून : नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़ हुई, जिसमें तस्कर के पैर में गोली लगी।
8 जून : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास पिकअप पलटने के बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लगी।
17 जुलाई : रावली बांध, फिरोजपुर झिरका, गोहत्या की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।

22 जुलाई : जिला सीएस स्टाफ की गोतस्कर के साथ उजीना-संगेल के पास चंदेनी ड्रेन की पटरी पर मुठभेड़ हुई, जिसमें एक तस्कर गोली लगने से घायल हुआ था।


214 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 2025 में अप्रैल से जून माह के बीच 51 मामले दर्ज किए गए थे और 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि इस वर्ष 4 अप्रैल से 30 जून तक 107 मुकदमे दर्ज कर 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आंकड़ों के अनुसार गोकशी से जुड़े मामलों में दर्ज मुकदमों और गिरफ्तारियों दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नूंह जिला पुलिस ने वर्ष 2026 के शुरुआती सात महीनों में अपराधियों और गोतस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 13 पुलिस मुठभेड़ों को अंजाम दिया है। इन मुठभेड़ों में 15 आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed