फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case registered for vandalizing farmers' dharna

किसानों के धरने पर जाकर तोड़फोड़ करने व मारपीट करने पर मामला दर्ज

Fri, 20 Aug 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Case registered for vandalizing farmers' dharna
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने में जाकर किसानों के साथ मारपीट करने, हुक्का व कूलर तोड़ने तथा बैनरों को फाड़ने के अलावा झोपड़ियों में आग लगाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा अटोहां गांव निवासी होशियार सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि राजमार्ग पर अटोहां गांव के समीप पिछले कई महीनों से किसान आंदोलन चला हुआ है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगो को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं। गुरुवार की सुबह बहरोला गांव निवासी एक युवक की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके बाद बहरोला गांव निवासी सैंकड़ो लोग मौके पर आए और हाईवे को जाम कर दिया। जाम लगा रहे लोगों में उग्र होकर बहरोला गांव निवासी बुधसिंह व रवि अपने आठ-दस अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर होकर धरना स्थल पर आए और आते ही दो पीतल के हुक्के तोड़ दिए, बैनर फाड दिए, रसोई का सामान फेंक दिया। पंडाल व झोपड़ियों में आग लगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़ित व कई किसान साथियों के साथ मारपीट भी की। जाते समय उक्त लोग धमकी देकर यदि यहां से धरने को नहीं हटाया तो मार-मार कर भगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed