फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case registered against two accused as proclaimed offenders.

Palwal News: दो आरोपियों के खिलाफ घोषित अपराधी का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two accused as proclaimed offenders.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। जिला न्यायालय नूंह के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) के आदेश पर थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 209 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को अदालत द्वारा घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित किया गया था।
जानकारी के अनुसार राज्य बनाम सैकुल प्रकरण में आरोपी सैकुल और जैकम को अदालत में पेश होना था, लेकिन कई बार बुलाए जाने के बावजूद वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने दोनों को घोषित अपराधी घोषित करते हुए उनकी संपत्ति का विवरण पेश करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक होने पर कुर्की की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

अदालत ने थाना प्रभारी को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद पुलिस ने 19 जून को मामला दर्ज कर लिया। वहीं, मामले का एक अन्य आरोपित साबिर उर्फ भुट्टू न्यायिक हिरासत में है, जिसकी पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed