फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case filed against 60 who jammed the highway

राजमार्ग जाम करने वाले 13 नामजद सहित 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 60 who jammed the highway
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर शव रखकर दो घंटे तक जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने 13 नामजद सहित 60 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस उक्त मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि एसआई उमेद सिंह ने दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार को नेशनल हाईवे नंबर-19 पर सोफ्ता चौक के निकट सड़क दुर्घटना में डीग गांव निवासी रामबती उर्फ रामा नामक महिला की मौत हो गई थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मृतक महिला के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने महिला के शव को हाईवे पर बीचों-बीच रखकर जाम लगा दिया। जिससे जाम में एंबुलेंस व अन्य वाहन फंस गए। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जाम लगा रहे लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। यहां तक की एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं दिया। इतना ही नहीं जाम लगा रहे लोग पुलिस के साथ झगड़ा करने लगे। जिसके बाद सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जाम लगाने वालों को काफी समझाने-बुझाने के बाद भी लोग नहीं माने और पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर लगे जाम को दो घंटे में खुलवा दिया गया। जिसके बाद मृतक महिला के पति की शिकायत पर ट्रॉला के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ है मामला दर्ज
गदपुरी थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर उमेद सिंह की शिकायत पर जाम लगा रहे डीग गांव निवासी अमित, आजाद, प्रदीप कुमार, ओमवीर, कृष्ण, दिनेश, कविता, मालती, शीला, जवां गांव निवासी शीला व हेता, रविंद्र, चंद्र का भाई गाड़ी चालक सहित 60 के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर यातायात को बाधित करने व पुलिस पार्टी पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed