{"_id":"67db17888b35def1d501b0a7","slug":"case-filed-against-50-people-including-inld-district-president-in-sheshasai-temple-occupation-case-palwal-news-c-24-1-as11003-112813-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शेषसाई मंदिर में कब्जा करने के मामले में इनेलो के जिलाध्यक्ष सहित 50 के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शेषसाई मंदिर में कब्जा करने के मामले में इनेलो के जिलाध्यक्ष सहित 50 के खिलाफ केस
विज्ञापन
- पुजारियों को डरा-धमकाकर दानपात्र पर ताला लगाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। बृज क्षेत्र के गांव शेषसाईं में लक्ष्मी नारायण मंदिर में दान पात्र और भंडार गृह सहित कई कमरों पर ताला लगाकर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने इनेलो पार्टी के जिलाध्यक्ष व उसके भाई सहित 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इनेलो के जिलाध्यक्ष अजीत उर्फ बॉबी तथा उसके भाई हरदीप सिंह उर्फ बंटी सहित कई लोगों ने दानपात्र पर ताला लगा दिया। घटना के बाद से लोगों में रोष है। वहीं, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
हसनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि गांव स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर की सेवा अर्चना व प्रबंधन में शामिल गोस्वामी समाज के रामेश्वर, शिवचरण, हरीराम, देवदत्त, बालकिशन, मदनमोहन, भागीरथ निवासी शेषसाई ने शिकायत में बताया कि लगभग 800 वर्ष पहले से उनके पूर्वज मंदिर की पूजा अर्चना व देखभाल करने का काम करते आ रहे हैं। मंदिर गांव के लाल डोरे की जमीन में स्थित है। 16 मार्च को साढ़े दस बजे मंदिर पर अचानक लगभग 500 लोगों की भीड़ आ गई, जिसमें अजीत उर्फ बॉबी उसका भाई हरदीप सिंह उर्फ बंटी, हरेंद्र उर्फ पिंकी, शब्बीर उर्फ साहब सिंह, रामकुमार, विजन के अलावा गांव बांसवा निवासी करीब 50 लोग मन्दिर के अन्दर घुस गए। आरोपियों ने भय का माहौल पैदा कर मंदिर के भंडार गृह और दानपात्र के ताले तोड़कर नए ताले लगा दिये। इसके बाद मंदिर परिसर में यात्रियों के ठहरने वाले कमरे पर ट्रस्ट कार्यालय लिखकर कब्जा करके अपना ताला लगा दिया।
मंदिर में कब्जा कर जबरन लिखवा दिया था ट्रस्ट का नाम
आरोपियों ने मंदिर परिसर में जगह जगह अवैध रूप से सेवा समिति ट्रस्ट लिखवा दिया। पीड़ित गोस्वामी समाज के लोगों ने शिकायत में कहा कि भीड़ द्वारा की कई इस कार्रवाई से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। आरोपियों ने मंदिर में श्रद्धालुओं और पुजारियों को डरा धमकाकर अवैध रुप से मंदिर पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम बैलिना, डीएसपी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी मलखान सिंह ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ मंदिर में पहुंचकर तालों को खुलवाया। इस मामले को लेकर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।